तकनीकी विविः आज से शुरू होंगी परीक्षाएं, सात जनवरी को होगी अंतिम पेपर

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर की बीटेक, बी फार्मेसी, एमटेक, एम फार्मेसी, एमबीए, एमसीए, एमएससी, एमबीए पर्यटन, बीएचएमसीटी, योग विषयों के नियमित सेमेस्टर और री-अपीयर और विशेष मौके के तहत डिग्री पूरा करने वाले अभ्यर्थियों की परीक्षाएं तीन दिसंबर से शुरू होगी। तकनीकी विवि हमीरपुर ने प्रस्तावित सेमेस्टर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किए हैं। इस बार परीक्षा में 16726 नियमित सेमेस्टरों के परीक्षार्थी बैठेंगे, जबकि 12408 री-अपीयर व 43 अभ्यर्थी ऐसे हैं जो विशेष मौके के तहत परीक्षाएं देंगे। परीक्षा देने के लिए कुल 29177 अभ्यर्थियों ने परीक्षा देने के लिए आवेदन किए हैं। तकनीकी विवि के परीक्षा नियंत्रक कमल देव सिंह कंवर ने कहा कि स्नातक और स्नातकोत्तर विषयों के नियमित सेमेस्टरों और री-अपीयर की परीक्षाएं तीन दिसंबर से शुरू होगी, जो सात जनवरी तक चलेगी। परीक्षाओं को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो गई है। दिसंबर और जनवरी माह में होने वाली परीक्षा के लिए प्रदेशभर में 38 परीक्षा केंद्र स्थापित किए जाएंगे। सभी परीक्षा केंद्र के अधीक्षकों को परीक्षाओं का सही ढंग से संचालन करने की हिदायत दी गई है।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!