देशभर के 520 एएनओ में हिमाचल के डॉ. देविंदर सिंह बन्याल ने बाज़ी मारी, राष्ट्रीय रिफ्रेशर कोर्स में दूसरा स्थान प्राप्त किया

पवन धीमान , हमीरपुर

हिमाचल प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करने वाली एक उल्लेखनीय उपलब्धि सामने आई है। राज्य के 4 हिमाचल प्रदेश बटालियन एनसीसी, हमीरपुर के एनसीसी अकादमिक नॉन-टीचिंग अधिकारी (एएनओ) डॉ. देविंदर सिंह बन्याल ने देशव्यापी रिफ्रेशर कोर्स में शानदार सफलता अर्जित की है।

 

डॉ. बन्याल, जो वर्तमान में जीएसएसएस नाल्टी में तैनात हैं, ने नागपुर स्थित प्रतिष्ठित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (ओटीए), कामटी में 06 नवंबर से 05 दिसंबर 2025 तक आयोजित रिफ्रेशर कोर्स में समग्र रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इस कोर्स में NCC के 17 डायरेक्टरेट NCC अधिकारियों के लिए आयोजित किया गया था और डाक्टर देवेंदर सिंह बनियाल ने इसमें पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश व चंड़ीगढ़ डायरेक्टोरेट को यह उपलब्धि दिलवाई ।

 

इस महत्वपूर्ण कोर्स में जम्मू-कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक और उत्तर-पूर्वी राज्यों से लेकर गुजरात के कच्छ तक के कुल 520 एनसीसी अधिकारियों (एएनओ) ने भाग लिया। प्रतिभागियों का मूल्यांकन कई कठिन और व्यावहारिक विषयों में किया गया, जिनमें परेड ड्रिल, शारीरिक स्वास्थ्य एवं सहनशक्ति, फ़ायरिंग, फ़ील्डक्राफ्ट व बैटलक्राफ्ट, मानचित्र पठन तथा पाठ्यक्रम के सैद्धांतिक ज्ञान के लिए आयोजित परीक्षण शामिल थे। इन सभी क्षेत्रों में डॉ. बन्याल ने अपनी उत्कृष्ट दक्षता और मेहनत का परिचय देते हुए यह उल्लेखनीय स्थान हासिल किया।

 

 

4 हिमाचल प्रदेश एनसीसी बटालियन के कमांडेंट कर्नल जे.पी सिंह इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. बन्याल ने अपने कौशल से पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है और युवा कैडेटों के लिए एक प्रेरणा स्रोत बने हैं। डॉ. बन्याल को बधाई देते उन्होंने कहा कि उनके प्रशिक्षण व समर्पण की सराहना की है। उन्होंने कहा कि यह सफलता न केवल डॉ. बन्याल के व्यक्तिगत प्रयासों, बल्कि हिमाचल प्रदेश बटालियन के प्रशिक्षण मानदंडों की गुणवत्ता को भी रेखांकित करती है।

 

डॉ. देविंदर सिंह बन्याल की यह सफलता हिमाचल प्रदेश में एनसीसी के उच्च प्रशिक्षण स्तर और उसके अधिकारियों की प्रतिभा का एक और सुनहरा उदाहरण है। इस जीत से पूरे हमीरपुर जिले सहित प्रदेश के एनसीसी परिवार में खुशी की लहर है।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!