ग्राम पंचायत स्वाहल में सरकारी भूमि खसरा नंबर 191 पर अवैध कब्ज़े का मामला गरमाया

हमीरपुर की ग्राम पंचायत स्वाहल में सरकारी भूमि पर अवैध कब्ज़े को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। पंचायत क्षेत्र के गांव उसली में स्थित खसरा नंबर 191, जिसे राजस्व रिकार्ड के अनुसार सरकारी भूमि घोषित किया गया है, पर एक स्थानीय महिला द्वारा निर्माण कार्य शुरू किए जाने का मामला सामने आया है।पंचायत के मुताबिक गाँव की एक महिला द्वारा उक्त भूमि पर बिना अनुमति निर्माण कार्य शुरू किया गया है।राजस्व विभाग द्वारा की गई निशाणदेही मे भी सरकारी भूमि होने की बात पुख्ता हुई है! 5 दिसंबर हो विभाग के हल्का पटवारी द्वारा दी गई इस निशानदेही के बाबजूद उक्त महिला ने काम नहीं रोका जिसके चलते पंचायत प्रतिनिधियों का रोष है! पंचायत प्रतिनिधियों के अनुसार उक्त सरकारी जगह पर भविष्य में सरकारी भवन अथवा पंचायत से संबंधित अन्य विकासात्मक कार्यों के लिए प्रस्तावित है तथा पंचायत के क्षेत्र में उपलब्ध महत्वपूर्ण सरकारी भूमि में से एक है।पंचायत के पदाधिकारियों—प्रधान, उपप्रधान एवं सदस्यों—ने मौके पर पहुँचकर कार्य रुकवाने का प्रयास किया, लेकिन उनके अनुसार कब्जाधारी द्वारा न केवल निर्देशों की अवहेलना की गई बल्कि गाली-गलौच एवं अभद्र व्यवहार भी किया गया। इसके उपरांत पुलिस भी मौके पर पंहुंची और उक्त महिला को काम रोकने व समझाने का प्रयास किया लेकिन उक्त महिला ने पुलिस की बात को भी अनसुना कर दिया है! हालांकि अब पंचायत ने इस मामले को एसडीएम कार्यालय मे भेजकर सरकारी भूमि पर चल रहे अवैध निर्माण को तुरंत रोकने की गुहार लगाई है और संबंधित महिला के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण ना हो सके

खसरा नंबर 191जिसकी राजस्व विभाग द्वारा निशानदेही की गई है वह सरकारी भूमि है, गाँव की एक महिला इस सरकारी भूमि पर अवैध रूप से पुलिया का निर्माण करवा रही है! ज़ब उसे इस काम को बंद करने के लिए कहा गया तो उक्त महिला ने काम नहीं रोका और गली गलोच की है! अब उच्चधिकारीयों को शिकायत कर मामले मे हस्तक्षेप की मांग की गई है!

 

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!