एसपी बलबीर सिंह ठाकुर के कार्यभार संभालने के उपरांत करीब तीन दिन बाद ही सदर पुलिस द्वारा 5 दिसम्बर को चिट्टा बरामदगी के तीन मामलों में गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपियों को मंगलवार को हमीरपुर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से कोर्ट ने एक आरोपी सूर्यांश को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है जबकि चारों अन्य आरोपी पारस, रोहित, अंकुर और गगनदीप को 11 दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिए है। था। पारस मुख्य सप्लायर है।
ए.एस.पी. राजेश ने बताया कि चार आरोपियों को 11 तक पुलिस रिमांड दी है। एक आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले में जांच कर रही है।
