चिट्टे बरामदगी मामले में गिरफ्तार 3 युवक 15 दिसम्बर तक पुलिस रिमांड पर

चिट्टा माफिया पर कहर बरपा रहे सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह के नेतृत्व में पुलिस द्वारा वीरवार शाम को साहनवी में चिट्टा बरामदगी पर एन.डी.पी.एस. मामले में गिरफ्तार 3 युवकों को 15 दिसम्बर तक पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश जारी हुए हैं। सदर पुलिस ने गिरफ्तार किए इन आरोपियों को शुक्रवार दोपहर को कोर्ट में पेश किया। जहां से कोर्ट ने इन आरोपियों को पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश जारी किए हैं। बता दें कि सदर पुलिस के प्रभारी इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह की अगुवाई में वीरवार को पुलिस ने इनसे चिट्टे की 6.18 ग्राम की खेप बरामद कर इन्हे गिरफ्तार किया था। । 

मामले की पुष्टि एडिशनल एस.पी. राजेश उपाध्याय ने की है।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!