हमीरपुर की खग्गल सड़क पर चपेट में आया बुजुर्ग

सदर थाना के अंतर्गत आते खगल क्षेत्र में सड़क क्रॉस कर रहे एक बुजुर्ग के गाड़ी की चपेट में आकर घायल होने का समाचार सामने आया है।। घायल बुजुर्ग की पहचान मदनलाल पुत्र कांशीराम निवासी गांव लोहारडा जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। यह घटना मंगलवार सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। एक कार नंबर एच.पी. 22 ई 7774 की चपेट में यह बुजुर्ग आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि कार चालक विजय कुमार ने बुजुर्ग को मेडीकल कॉलेज हमीरपुर पहुंचाया। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग को मेडीकल कॉलेज टांडा के लिए रेफर कर दिया है 

मामले की पुष्टि एडिशनल एस.पी. राजेश उपाध्याय की है।उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!