जिला हमीरपुर के उपमंडल भोरंज विधानसभा क्षेत्र के मालियाँ निवासी एक बुजुर्ग महिला की शिकायत प्राप्त हुई, जिसमें उनके पुत्र अश्विनी कुमार द्वारा नशे की हालत में घर पर तोड़-फोड़, धमकी देने एवं हिंसक व्यवहार करने की सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद पर पुलिस विभाग मौके पर पहुँचा, जहाँ घर के भीतर टीवी, मोबाइल फोन एवं बर्तन टूटे हुए पाए गए। शिकायतकर्ता व गवाहों के बयान दर्ज कर परिस्थितियों सत्यापन किया गया। प्रारंभिक जांच में आरोपी के नशा शराब का आदी होने तथा वृद्ध माता-पिता से भूमि अपने नाम करवाने के लिए दबाव डालने और इंकार करने पर उग्र होने के तथ्य सामने आए। पुलिस द्वारा समझाने के बावजूद आरोपी अत्यधिक हिंसक बना रहा, जिससे तत्काल शांति भंग एवं संगीन अपराध की आशंका उत्पन्न हो गई।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 126/170 के अंतर्गत निवारक कार्रवाई करते हुए आरोपी को समय के समय गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी की सूचना नियमानुसार परिजनों को दी गई। आरोपी का भोरंज हस्पताल में मेडिकल करवाया गया, जिसमें नशे की पुष्टि हुई । जहां से उस के कल उप-मंडल दंडाधिकारी, भोरंज के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। पुलिस द्वारा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु समय पर प्रभावी कार्रवाई की गई है।
