जोगिंदर पुरी बल्ला व विनय सोनी बने भाजपा शहरी निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक व सह संयोजक

जोगिंदर पुरी बल्ला को भाजपा जिला हमीरपुर के शहरी निकाय प्रकोष्ठ का जिला संयोजक तथा श्री विनय सोनी को जिला सह संयोजक नियुक्त किया गया है।

 

जोगिंदर पुरी बल्ला एवं  विनय सोनी ने इस नियुक्ति के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जे.पी. नड्डा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, पूर्व मुख्यमंत्री  प्रेम कुमार धूमल, पूर्व मुख्यमंत्री  जय राम ठाकुर, हमीरपुर के जुझारू सांसद  अनुराग ठाकुर, हमीरपुर के लोकप्रिय विधायक आशीष शर्मा तथा शहरी निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक ठाकुर अजमेर सिंह का आभार व्यक्त किया।

 

उन्होंने कहा कि वे शहरी निकायों से जुड़ी समस्याओं को पार्टी मंच पर प्रमुखता से उठाएंगे तथा आगामी दो-तीन महीनों में होने वाले चुनावों में भाजपा के बेहतरीन प्रदर्शन को सुनिश्चित करने के लिए पूरी निष्ठा व सक्रियता से कार्य करेंगे।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!