हरिपुर धार बस हादसे में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जताया दु:ख। 

सिरमौर जिला के हरिपुरधार क्षेत्र में निजी बस (HP-64-6667) के गहरी खाई में गिरने से 12 लोगों के निधन तथा कई यात्रियों के घायल होने की घटना पर उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने गहरा शोक व्यक्त किया है। 

 

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हादसा अत्यंत पीड़ादायक एवं हृदयविदारक है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

 

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस एवं राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन और सिविल अस्पताल सोलन में भर्ती करवाया गया है तथा सभी आवश्यक चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

 

उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए तथा प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता सुनिश्चित की जाए। साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच के भी निर्देश दिए गए हैं।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!