जनसेवक सुशील ठाकुर पर्यावरण संरक्षण मुहिम के तहत किया वितरण

कुदरत की तरफ से संसारिक प्राणियों को मिला वन संपदा का अनमोल तोहफा हम मिलकर संजोएंगे। आधुनिकता की अंधी दौड़ में प्राकृतिक संसाधनों का दोहन जरूर चिंताजनक है लेकिन यदि हम सभी एकजुटता दिखाकर पौधारोपण को अहमियत दें तो वन संपदा में जरूरी इजाफा होकर रहेगा। सभी का सामूहिक सहयोग प्राकृति संपदाओं में वृद्धि करने का जरिया बनेगा। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में पौधारोपण करना चाहिए। यह बात जनसेवक एवं ऊखली पंचायत के उपप्रधान सुशील ठाकुर ने भकेड़ा पंचायत में जापानी फल के पौधे वितरित करने के दौरान कही। उन्होंने कहा कि पौधा वितरित करना सिर्फ एक मुहिम का हिस्सा बनाना नहीं है, बल्कि लोगों को पर्यावरण प्रेमी बनाना उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि पिछले करीब 10 से 12 वर्षों से चल रही इस मुहिम का हिस्सा अब तक हजारों परिवार बन चुके हैं। आज वे परिवार न सिर्फ पर्यावरण प्रेमी की संज्ञा में आ गए हैं बल्कि फलदार पौधों से मीठे फल भी प्राप्त कर रहे हैं।

सुशील ठाकुर ने ग्राम पंचायत भकेड़ा के परिवारों को जापानी फल के पौधों का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने परिवारों से वचन लिया कि इन पौधों का सही ढंग से रोपण कर बेहतर देखभाल करेंगे। इसे पहले वे विभिन्न पंचायतों में अमरूद, आंवला, बिल्व, आम, अनार, जापानी फल इत्यादि के हजारों पौधों का वितरण कर चुके हैं। पर्यावरण सरंक्षण मुहिम निरंतर चल रही है तथा वर्ष 2026 में भी हजारों फलदार पौधे वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है। उस तारगेट की प्राप्ति की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। भकेड़ा पंचायत में आयोजित पौधा वितरण कार्यक्रम में पंचायत प्रधान करणवीर सिंह, उपप्रधान सुरेंद्र कुमार, वार्ड सदस्य सुशीला देवी, झरलोग पंचायत के उपप्रधान अरूण ठाकुर, बीडीसी सदस्य कमलेश धीमान, निशा देवी, रेणु कुमारी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!