हमीरपुर के ‘सिंघम’ का चिट्टा माफिया पर करारा प्रहार पति-पत्नी समेत सात आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में चिट्टा बरामद

हमीरपुर में चिट्टा माफिया पर सदर पुलिस का बड़ा प्रहार हुआ है। इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने ऐसा जाल बिछाया कि पति-पत्नी समेत सात आरोपी चिट्टे की खेप के साथ रंगे हाथों पकड़े गए। इस कार्रवाई से पूरे ड्रग नेटवर्क में हड़कंप मचा हुआ है

मंगलवार शाम सदर थाना पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कुल 53.61 ग्राम चिट्टा बरामद किया।

पहली बड़ी कार्रवाई शहर के प्रतापनगर में हुई, जहां पुलिस ने पति-पत्नी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनसे 39.78 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

पुलिस सूत्र बताते हैं कि मुख्य आरोपी राजेश कुमार पहले भी एनडीपीएस मामलों में संलिप्त रहा है और लंबे समय से पुलिस के रडार पर था। इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर अपने इनफार्मरों को सक्रिय किया और सटीक प्लानिंग के तहत आरोपियों को धर दबोचा।:दूसरी कार्रवाई भोटा क्षेत्र में नाके के दौरान हुई, जहां मोटरसाइकिल सवार दो युवकों से 13.83 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। दोनों आरोपी नशे की खेप सप्लाई करने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने समय रहते उनकी योजना नाकाम कर दी।:

सूत्रों के अनुसार सदर थाना प्रभारी का कार्यभार संभालने के बाद इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह ने नशा तस्करों के खिलाफ आक्रामक रणनीति अपनाई है। पंजाब और अन्य राज्यों से जुड़े सप्लायर्स तक पहुंच बनाकर दर्जनों आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया गया है

“हमीरपुर पुलिस नशा तस्करी के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है। इन सातों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। कोर्ट ने चार दिन का पुलिस रिमांड मंजूर किया है।”सदर पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से चिट्टा माफिया में खलबली मच गई है। साफ संदेश है—हमीरपुर में नशे का कारोबार करने वालों के लिए अब कोई जगह नहीं।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!