U/T बंदी शुभकरण पुत्र विजय कुमार, निवासी मझारी, जिला रूपनगर (पंजाब) ने ड्यूटी पर तैनात कारागार कर्मचारी के साथ सरकारी कार्य में जानबूझकर बाधा डालते हुए मारपीट की, जिससे कारागार अनुशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर सीधा प्रहार हुआ है।
घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों ने तत्काल संज्ञान लिया और आरोपी बंदी के विरुद्ध थाना सदर हमीरपुर में शिकायत दर्ज करवाई गई।
प्रथम दृष्टया तथ्यों के आधार पर उक्त बंदी के खिलाफ धारा 132 व 121(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।स
रकारी ड्यूटी में बाधा, अनुशासनहीनता व हिंसा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी, और दोषी के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
