हमीरपुर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है।

हमीरपुर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। धमकी मिलते ही कोर्ट परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया।

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं, पूरे परिसर की गहन तलाशी ली जा रही है। आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

सूत्रों के अनुसार धमकी की सत्यता की जांच जारी है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है।

मामले पर पुलिस और जिला प्रशासन की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!