ब्रेकिंग न्यूज़ : खाई में समाई HRTC बस, 3 की दर्दनाक मौत; चीख-पुकार में बदला हादसा स्थल

हिमाचल प्रदेश के शिलाई सीमावर्ती क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। हिमाचल पथ परिवहन निगम की एक बस चलती बस के साथ ज़मीन धंसते ही खाई में समा गई। हादसे में 3 यात्रियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

सुबह करीब 9:30 बजे नेरवा डिपो की यह बस चौपाल से पांवटा साहिब जा रही थी। जैसे ही बस क्वाणु के शुदोई खड्ड के पास पहुंची, संकरे और जर्जर मार्ग पर सामने से आ रहे वाहन को रास्ता देने के दौरान सड़क किनारे बनी सुरक्षा दीवार भरभराकर ढह गई। पलभर में बस अनियंत्रित हुई और यात्रियों की चीख-पुकार के बीच सीधे गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे के वक्त बस में 35 यात्री सवार थे। टक्कर के बाद चारों तरफ मातम और अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण देवदूत बनकर मौके पर पहुंचे और अपनी जान जोखिम में डालकर घायलों को खाई से बाहर निकाला।

प्रशासन ने हादसे में एक पुरुष और दो महिलाओं की मौत की पुष्टि की है। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें नजदीकी अस्पतालों में रेफर किया गया है।

पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर डटी हुई हैं, राहत एवं बचाव कार्य अभी भी जारी है।

⚠️ सवालों के घेरे में पहाड़ी सड़कों की सुरक्षा

यह हादसा एक बार फिर पहाड़ी इलाकों में जर्जर सड़कों और लापरवाह निर्माण कार्य पर बड़े सवाल खड़े कर रहा है।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!