मोदी सरकार का बजट युवाओं के सपनों का बजट, विपक्ष के भ्रम फैलाने की राजनीति बेनकाब

भारतीय जनता युवा मोर्चा  हमीरपुर द्वारा आयोजित बजट युवा सम्मेलन में भाजपा हिमाचल प्रदेश के उपाध्यक्ष बिहारी लाल शर्मा ने केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर युवाओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस और विपक्षी दलों पर जोरदार हमला बोल

 

बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पेश किया गया बजट 2026-27 देश को आर्थिक रूप से मजबूत करने वाला, युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने वाला और भारत को विकसित राष्ट्र की ओर ले जाने वाला बजट है, लेकिन कांग्रेस हमेशा की तरह तथ्यहीन आरोप लगाकर जनता को गुमराह करने का काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि यह बजट किसानों की आय बढ़ाने, आधुनिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा देने, युवाओं के लिए स्टार्टअप और रोजगार के नए अवसर पैदा करने, मजबूत बुनियादी ढांचे और सशक्त स्वास्थ्य व शिक्षा व्यवस्था की स्पष्ट रोडमैप प्रस्तुत करता है। वहीं कांग्रेस सरकारें केवल घोषणाएं करती रहीं, लेकिन मोदी सरकार जमीन पर काम कर रही है।

भाजपा उपाध्यक्ष ने कहा कि जिन लोगों ने दशकों तक देश की अर्थव्यवस्था को कमजोर किया, आज वही लोग विकास के बजट पर सवाल उठा रहे हैं। युवाओं को चाहिए कि वे विपक्ष के झूठे प्रोपेगैंडा से सावधान रहें और मोदी सरकार की नीतियों को समझें।

इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक प्रदेश कोषाध्यक्ष अभिषेक ठाकुर, जिला अध्यक्ष शुभम पठानिया और भाजपा हमीरपुर जिला महामंत्री अजय रिंटू शर्मा ने भी विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि बजट 2026-27 आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के संकल्प को मजबूती देने वाला बजट है।

सम्मेलन में BJYM हमीरपुर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोश के साथ भाग लिया। युवाओं ने एक स्वर में कहा कि यह बजट देश को आगे बढ़ाने वाला है और विपक्ष की नकारात्मक राजनीति का करारा जवाब है।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!