सामाजिक सुरक्षा पेंशनर्स 28 फरवरी तक ई-केवाईसी करवाना करें सुनिश्चित – आवास पंडित

जिला ऊना के सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थी, जिन्होंने अभी तक अपनी ई-केवाईसी का सत्यापन नहीं करवाया है, वे अपना ई-केवाईसी 28ं फरवरी से पूर्व करवाना सुनिश्चित करें। यह जानकारी देते हुए जिला कल्याण अधिकारी ऊना आवास पंडित ने बतााया कि लाभार्थी अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र अथवा संबंधित तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय में जाकर सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित अपनी ई-केवाईसी सत्यापन प्रक्रिया सुनिश्चित कर सकते हैं।

 

उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथि के उपरांत यदि किसी पेंशन लाभार्थी द्वारा ई-केवाईसी सत्यापन नहीं करवाया जाता है, तो यह माना जाएगा कि संबंधित व्यक्ति पेंशन के लिए पात्र नहीं है अथवा पेंशन अनुपलब्ध है। ऐसी स्थिति में उनकी सामाजिक सुरक्षा पेंशन स्थायी रूप से बंद की जा सकती है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी असहाय पेंशनभोगी का आधार कार्ड किसी कारणवश नहीं बना है अथवा आधार अपडेट करवाने की आवश्यकता है, तो वह इस संबंध में संबंधित तहसील कल्याण अधिकारी से संपर्क कर सकता है।

 

आवास पंडित ने पेंशन लाभार्थियों से अपील की कि ई-केवाईसी सत्यापन से संबंधित जानकारी प्राप्त करने अथवा किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान हेतु वे अपने जिला कल्याण अधिकारी, तहसील कल्याण अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, बाल विकास परियोजना पर्यवेक्षक अथवा संबंधित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से शीघ्र संपर्क करें, ताकि पेंशन सुविधा निर्बाध रूप से जारी रह सके।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!