जिला हमीरपुर के कृष्णा नगर क्षेत्र में शुक्रवार को एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मुकेश कुमार (31) पुत्र सोमदत्त, निवासी गांव व डाकघर खग्गल, तहसील व जिला हमीरपुर के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार युवक का शव कृष्णा नगर के जंगल में पाया गया। स्थानीय सूत्रों का कहना है कि युवक की मौत चिट्टे की नशे की ओवरडोज के कारण होने की आशंका जताई जा रही है। घटनास्थल के पास से कुछ दवाइयों के पत्ते भी बरामद हुए हैं।
सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर डॉ राधाकृष्णन गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के शव गृह में रखवा दिया है। युवक का पोस्टमार्टम शनिवार को किया जाएगा, जिसके बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
