हमीरपुर में पूर्व सैनिकों और वीर नारियों का सम्मान, विधायक आशीष शर्मा बोले—देश सुरक्षित है तो इन वीरों की बदौलत

हमीरपुर। भाजपा मंडल शहरी हमीरपुर की ओर से ग्राम पंचायत जंगलरोपा के बकारटी गांव में पूर्व सैनिक एवं महिला मंडल सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में Ashish Sharma ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता कर्नल एस.आर. शर्मा ने की।
इस अवसर पर विधायक ने अपनी ओर से ग्राम पंचायत जंगलरोपा और नाल्टी के 266 पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैन्य परिवारों के साथ-साथ 18 महिला मंडलों को सम्मानित किया।
समारोह को संबोधित करते हुए विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि यदि देश के लोग आज सुरक्षित जीवन जी रहे हैं तो इसका श्रेय उन वीर जवानों को जाता है जो सरहदों पर दिन-रात देश की रक्षा में तैनात रहते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि उन्हें इन वीर सैनिकों और उनके परिवारों को सम्मानित करने का अवसर मिला।
उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं ताकि युवा मैदान में उतरें, फिट रहें और नशे जैसी बुराइयों से दूर रहें।
विधायक ने बताया कि ग्राम पंचायत जंगलरोपा में विभिन्न विकास कार्यों के लिए करीब 11 लाख रुपये तथा ग्राम पंचायत नाल्टी में 9 लाख रुपये विधायक निधि से जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र को एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र के रूप में विकसित करना है।
इस मौके पर विधायक आशीष शर्मा की धर्मपत्नी स्वाति जार, मंडल अध्यक्ष श्रीपाल शर्मा, महामंत्री तेन सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकुश कुमार, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष देश राज, किसान मोर्चा अध्यक्ष जसवीर सिंह, कैप्टन मनोहर जसवाल, ग्राम केंद्र अध्यक्ष रमेश, रविंद्र, बूथ अध्यक्ष रघुवीर, रत्न चंद, रमेश, मुकेश, सोनू, संजय, बलवंत सहित कई अन्य कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!