मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच अली लारीजानी की मौत ने भूचाल ला दिया है। ईरान के इस बड़े सुरक्षा चेहरे की हत्या की पुष्टि अब खुद ईरानी मीडिया ने कर दी है, जिससे पूरे क्षेत्र में हलचल मच गई है।
खबर के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय एजेंसी Reuters ने बताया कि मंगलवार को ईरानी मीडिया ने आधिकारिक तौर पर लारीजानी की मौत की पुष्टि की। इससे पहले इजरायल ने दावा किया था कि उसने तेहरान पर एयर स्ट्राइक में उन्हें मार गिराया है।
बताया जा रहा है कि हाल ही में तेहरान पर इजरायल ने जोरदार एयर स्ट्राइक की थी। इस हमले में भारी तबाही हुई और इजरायल ने इसे अपनी “बड़ी कामयाबी” बताया था। हालांकि उस समय ईरान ने लारीजानी की मौत पर कोई साफ बयान नहीं दिया था।
इजरायल ने सिर्फ लारीजानी ही नहीं, बल्कि बसीज कमांडर गोलामरेजा सोलैमानी को भी मारने का दावा किया था। हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि अभी तक पूरी तरह स्पष्ट नहीं है
इस पूरे घटनाक्रम के बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी बड़ा दावा किया था। उन्होंने कहा कि ईरान के “टॉप लीडरशिप” को खत्म कर दिया गया है और एक ऐसा अधिकारी मारा गया है जो हजारों मौतों के लिए जिम्मेदार था
लारीजानी की मौत की पुष्टि के बाद अब मिडिल ईस्ट में हालात और ज्यादा तनावपूर्ण हो गए हैं। एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि यह घटना आने वाले दिनों में बड़े टकराव की शुरुआत भी बन सकती है।
अब सबसे बड़ा सवाल: क्या यह सिर्फ एक टारगेटेड ऑपरेशन था या मिडिल ईस्ट में बड़े युद्ध की आहट?
