शहर के बीचों-बीच 17 मरले भूमि चिन्हित, मुख्यमंत्री का जताया आभार

प्रेस क्लब हमीरपुर की बहुप्रतीक्षित मांग आखिरकार पूरी हो गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रेस क्लब भवन के निर्माण के लिए शहर के मध्य कामगार बोर्ड के समीप लगभग 17 मरले भूमि चिन्हित कर दी है। इस निर्णय से पत्रकारों में खुशी की लहर है।

प्रेस क्लब हमीरपुर ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए उनके राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू का भी धन्यवाद किया है, जिन्होंने इस कार्य को गंभीरता से आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई।

जानकारी के अनुसार, इससे पहले डीएवी स्कूल सलासी के पास भूमि का चयन किया गया था, लेकिन शहर से दूरी के कारण प्रेस क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने इसे अनुपयुक्त बताया। इसके बाद मामला मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया गया, जिस पर उन्होंने त्वरित संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन को नई उपयुक्त भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए।

जिलाधीश गंधर्वा राठौर और अतिरिक्त जिलाधीश अभिषेक गर्ग की पहल पर शहर के बीचों-बीच इस नई भूमि को प्रेस क्लब के लिए उपयुक्त पाया गया।

जिला लोक संपर्क अधिकारी अनिल गुलेरिया ने बताया कि चयनित भूमि पहले से अधिक विस्तृत है और इस पर आगामी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

प्रेस क्लब अध्यक्ष दिनेश कंवर ने मुख्यमंत्री का विशेष धन्यवाद करते हुए कहा कि यह निर्णय जिले में पत्रकारिता के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि नए भवन के निर्माण से पत्रकारों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और कार्य में सुगमता आएगी।

प्रेस क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने एक स्वर में मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए इसे वर्षों पुरानी मांग की ऐतिहासिक पूर्ति बताया है। साथ ही मुख्यमंत्री के मीडिया समन्वयक यशपाल शर्मा का भी इस दिशा में सहयोग के लिए धन्यवाद किया गया। प्रेस क्लब के पदाधिकारीयों वरिष्ठ उपाध्यक्ष रणवीर ठाकुर, महासचिव सुरेंद्र कटोच, कोषाध्यक्ष राजकुमार सूद, पूर्व अध्यक्ष विक्रम डटवलिया, फाउंडर अध्यक्ष विजय शामा पूर्व महासचिव वासुदेव नंदन, संजय शर्मा, राजीव चैहान, संदीप ठाकुर, पवन कुमार, महेंद्र कुमार, बि आर कौशल, अनिरुद्ध शर्मा, विजय कुमार, मीनाक्षी, सुनील, महेंद्र कुमार, रविंदर कुमार, अनिल कुमार, नवनीत बता, नीलम, शिल्पा आदि ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु का प्रेस क्लब के लिए नई जमीन उपलब्ध करवाने पर हार्दिक धन्यवाद किया है। प्रेस क्लब हमीरपुर मुख्यमंत्री के मीडिया समन्वयक यशपाल शर्मा का भी धन्यवाद करता है जिन्होंने इस मामले में प्रेस क्लब हमीरपुर की बात को आगे बढ़ाने के लिए अपना योगदान दिया।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!