तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बैचलर ऑफ मेडिसिन एंड बैचलर ऑफ सर्जरी छात्रा घायल, चालक के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस थाना सदर हमीरपुर में एक सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज किया गया है, जिसमें तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बैचलर ऑफ मेडिसिन एंड बैचलर ऑफ सर्जरी छात्रा घायल, चालक के खिलाफ मामला दर्ज प्रथम वर्ष की छात्रा घायल हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कनिका (21), जो कि डॉ. राधाकृष्णन गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज  हमीरपुर की छात्रा है, ने पुलिस में बयान दर्ज करवाया कि 30 मार्च 2026 को शाम करीब 8:30 बजे वह अपनी सहपाठी स्वास्तिका के साथ रॉयल गर्ल्स हॉस्टल (PNB रकड़ीयाल के पास) के नजदीक नादौन रोड पर खड़ी थी। दोनों छात्राएं ज़ोमैटो से ऑर्डर की गई खाद्य सामग्री का इंतजार कर रही थीं।

इसी दौरान नादौन की ओर से आ रहा एक ट्रक (नंबर HP64A-1065) तेज रफ्तार में आया और सड़क के बाईं ओर खड़ी दोनों छात्राओं को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों को चोटें आईं। मौके पर मौजूद एक कार चालक ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को अपनी गाड़ी में हमीरपुर अस्पताल पहुंचाया।

बाद में जानकारी मिली कि स्थानीय लोगों ने आरोपी ट्रक चालक को पकड़ लिया है। चालक की पहचान योगराज पुत्र नेक राम, निवासी गांव सकस्वाण, डाकघर समराहन, तहसील कोटली, जिला मंडी  के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ दिनांक 31 मार्च 2026 को भारतीय न्याय संहिता  की धारा 281, 125(A) तथा मोटर वाहन अधिनियम की धारा 187 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!