उपायुक्त ने की जिला भूतपूर्व सैनिक लीग मंडी की त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता

उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में आज यहां जिला भूतपूर्व सैनिक लीग मंडी की त्रैमासिक बैठक आयोजित की गई। इस वित्तीय वर्ष की इस अंतिम बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

 

उपायुक्त ने सैनिक सामुदायिक भवनों के लिए एफआरए क्लीयरेंस की प्रक्रिया तेज करने, पैलेस कॉलोनी के लिए जाने वाली सड़क पर यातायात नियंत्रण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने, वॉर मेमोरियल के लिए प्रक्रिया तेज करने, ईसीएचएस के लिए भूमि आवंटन की प्रक्रिया को तेज करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए। उपायुक्त ने अधिकारियों को मौके पर जाकर निरीक्षण करने के लिए भी निर्देशित किया। इसके अतिरिक्त पूर्व सैनिकों के लिए व्यावसायिक परिसर में पांच प्रतिशत कोटा निर्धारित करने पर भी चर्चा की गई।

 

जिला सैनिक लीग मंडी के अध्यक्ष युद्ध सेवा मेडल ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर ने बैठक के लिए आभार व्यक्त करते हुए उपायुक्त से आग्रह किया कि वीर नारियों और पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन में वरीयता दी जाए। उन्होंने पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार से नशा मुक्ति अभियान में पूर्व सैनिकों द्वारा चलाए जा रहे अभियान को भी शामिल करने का आग्रह किया, जिसके लिए इस अभियान के मुखिया कर्नल तारा प्रताप सिंह राणा पुलिस प्रशासन से समन्वय करेंगे।

 

बैठक में एचपीएमसी के निदेशक मंडल सदस्य जोगेंद्र गुलेरिया, उपमंडलाधिकारी (ना.) सदर रूपिंदर कौर, उप निदेशक उच्च शिक्षा यशवीर, पूर्व सैनिक लीग की ओर से ऑनरेरी कैप्टन हेतराम शर्मा, सीनियर वाइस चेयरमैन, ऑनरेरी कैप्टन वीर सिंह गुलेरिया महासचिव, ऑनरेरी कप्तान महेंद्र सिंह, ऑनरेरी कैप्टन हेम सिंह, ऑनरेरी कैप्टन जोगिंदर सिंह, सूबेदार मेजर टेक सिंह, हवलदार जितेंद्र सिंह, घनश्याम ठाकुर व डिफेंस वुमेन वेलफेयर की अध्यक्ष आशा देवी भी उपस्थित रहेl

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!