हनुमान जयंती पर जाखू मंदिर में पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

शिमला। पावन जाखू मंदिर में हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर धर्मपत्नी के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कर पवनपुत्र हनुमान जी के श्रीचरणों में नमन किया गया तथा प्रदेशवासियों के जीवन में शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई।

इस दौरान प्रार्थना की गई कि बजरंगबली की असीम कृपा से हिमाचल प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर रहे और हर घर में आनंद, ऊर्जा एवं नई आशा का संचार हो।

कार्यक्रम में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, विधायक हरीश जनारथा तथा मेयर सुरेंद्र चौहान भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!