हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग ने प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव करते हुए संचार एवं तकनीकी सेवा निदेशालय (C&TS) का मुख्यालय शिमला से हमीरपुर स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में आदेश पुलिस महानिदेशक कार्यालय द्वारा जारी किए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार, यह निदेशालय जो अभी तक सतर्कता मुख्यालय शिमला में कार्यरत था, अब जिला हमीरपुर से संचालित होगा। यह कदम राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट भाषण में की गई घोषणा के तहत उठाया गया है।
पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी (IPS) के हस्ताक्षर से जारी इस आदेश को जनहित में तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
आदेश की प्रतियां गृह सचिव, संबंधित पुलिस महानिरीक्षक (IGP) और पुलिस अधीक्षक (SP) हमीरपुर सहित अन्य संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई हैं।
इस फैसले को प्रशासनिक विकेंद्रीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
