भोरंज विधानसभा के समीरपुर मंडल के बगवाड़ा बूथ में अनुराग ठाकुर ने मनाया भाजपा स्थापना दिवस

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर भोरंज विधानसभा क्षेत्र के समीरपुर मंडल के बगवाड़ा बूथ में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने सहभागिता कर कार्यकर्ताओं के साथ स्थापना दिवस मनाया।

 

इस अवसर पर अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि उत्कृष्ट लोकतांत्रिक मूल्यों से सुसज्जित भाजपा रूपी विपुल वाटिका के स्थापना दिवस की असंख्य राष्ट्रवादी कार्यकर्ताओं व देशवासियों को असीम शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी को अपने त्याग, समर्पण और परिश्रम से विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनाने वाले सभी श्रद्धेय महापुरुषों को नमन-वंदन तथा देवतुल्य कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करता हूं।

 

उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो अपने उद्गम के उद्देश्यों और संकल्पों पर न केवल अडिग रही है, बल्कि उन्हें सिद्ध करके भी दिखाया है। करोड़ों कार्यकर्ताओं के त्याग, समर्पण और कर्मठता के कारण ही आज भारत निरंतर प्रगति के अभूतपूर्व पथ पर अग्रसर है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

 

अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश की अखंडता, सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण, राष्ट्रीय चेतना और प्रतीकों की रक्षा, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण जैसे अनेक संकल्पों को पार्टी ने कार्यकर्ताओं की निष्ठा के बल पर साकार किया है। उन्होंने कहा कि गर्व है कि जिन मूल्यों और सिद्धांतों को लेकर पार्टी ने अपनी यात्रा शुरू की थी, उन्हें साकार करने में सफलता प्राप्त हुई है।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!