हमीरपुर- ग्राम पंचायत धरोग के तहत आने वाले महिला मंडलों को जनसेवक एवं ऊखली पंचायत के पूर्व प्रधान सुशील ठाकुर ने सामग्री वितरित की। महिला मंडलों की जरूरत के अनुरूप उन्हें सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर टेबल, कुर्सियां व गद्दे महिला मंडलों को उपलब्ध करवाए गए। काफी संख्या में महिला मंडल की सदस्य इस अवसर पर मौजूद रहीं। सुशील ठाकुर ने सभी का धन्यवाद किया तथा आश्वस्त किया कि भविष्य में भी यदि महिला मंडलों को सामग्री की आवश्यकता होगी तो वह उपलब्ध करवाएंगे।
महिला मंडलों को संबोधित करते हुए सुशील ठाकुर ने कहा कि महिलाओं के प्रयासों से महिला मंडल मजबूत हो रहे हैं। महिला मंडलों ने गांव की सुख सुविधाओं को मजबूत किया है जिसके परिणामस्वरूप गांव को लाभ पहुंच रहा है। ये महिलाओं के प्रयास ही है कि आज महिला मंडल इतने सामथ्र्यवान है कि अपने बलबूते सुख सुविधाओं का जरिया बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि महिला मंडल महिलाओं के सशक्तिकरण, सामाजिक जागरूकता, आर्थिक आत्मनिर्भरता और सामुदायिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। महिला मंडल महिलाओं की एकजुटता का प्रमाण हैं तथा आत्मविश्वास में बढ़ोतरी का माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि महिला मंडल नारी शक्ति को एकजुट कर उन्हें अपने जीवन के फैसले खुद लेने और समाज में समानता पाने में सक्षम बनाते हैं। इसलिए महिला मंडलों का सुदृढ़ होना बहुत जरूरी है। इस अवसर पर उनके साथ राकेश शर्मा, रमेश शर्मा, अशोक शर्मा, विपिन शर्मा, निशा देवी, पूजा देवी, वीना देवी, संध्या शर्मा, उर्मिला देवी, अनु, सुमनलता सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
