ब्रेकिंग न्यूज | हमीरपुर में नशे पर बड़ा प्रहार नाकाबंदी में पुलिस का शिकंजा, 180 ग्राम चरस के साथ युवक दबोचा

हमीरपुर। जिले में नशे के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना सदर हमीरपुर के तहत पुलिस सहायता कक्ष भोटा की टीम ने नाकाबंदी के दौरान समराला-डिडवीं टिक्कर मार्ग पर एक युवक को रंगे हाथों दबोच लिया।

पुलिस ने मोटरसाइकिल (HP-22E-5181) को रोककर जब तलाशी ली, तो आरोपी सचिन चौधरी (25) के पास से 180 ग्राम चरस/भांग बरामद हुई।

पहाड़ों में नशे का जाल!

युवाओं को जकड़ रही चरस की गिरफ्त के बीच यह गिरफ्तारी कई सवाल खड़े कर रही है—आखिर यह सप्लाई नेटवर्क कहां से चल रहा है?

NDPS Act के तहत केस दर्ज

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस का सख्त संदेश:

“नशा बेचने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।”

अब देखना होगा कि इस गिरफ्तारी से नशे के बड़े नेटवर्क का खुलासा होता है या नहीं।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!