विधायक आशीष शर्मा ने राहजोल-दियोट पुल और मसेरडू महिला मंडल भवन का किया लोकार्पण

हमीरपुर। विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा ने बुधवार को ग्राम पंचायत ताल के राहजोल और दियोट गांव को जोड़ने वाले नवनिर्मित पुल को जनता के लिए समर्पित किया। इस पुल का निर्माण राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन की सांसद निधि से 5 लाख रुपए की लागत से हुआ है। विधायक आशीष शर्मा के प्रयासों से यह राशि सांसद हर्ष महाजन द्वारा स्वीकृत की गई थी।  

इसके उपरांत विधायक आशीष शर्मा ने मसेरडू गांव में विधायक निधि के 9 लाख रुपए से नवनिर्मित महिला मंडल भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने महिला मंडल की सदस्यों एवं स्थानीय जनता से आशीर्वाद लिया और कहा कि यह भवन महिलाओं को सामाजिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा प्रदान करेगा।

विधायक आशीष शर्मा ने दिनभर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में भी भाग लिया। उन्होंने आयोजकों को शुभकामनाएं दीं और जनता का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि हमीरपुर का सर्वांगीण विकास मेरी पहली प्राथमिकता है। विपक्ष में होने के बावजूद मैं क्षेत्र की जनता के हित में विकास कार्यों को निरंतर करवा रहा हूँ। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेत्री राजकुमारी ठाकुर, कमलेश परमार, बलबीर सिंह, महामंत्री अश्वनी शर्मा, प्रमोद पटियाल, अजय कुमार, सुभाष मिश्रा, पूर्व प्रधान पवन कुमार, पूर्व उपप्रधान विनोद कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्ष ज्योति बाला सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!