हमीरपुर में रेस ड्राइविंग पर पुलिस का एक्शन, संदिग्ध गाड़ी कब्जे में

हमीरपुर सदर थाना क्षेत्र में पुलिस ने आज तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। थाना प्रभारी कुलवंत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक संदिग्ध गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया।

मिली जानकारी के अनुसार, यह गाड़ी पिछले कुछ दिनों से पुलिस की रडार पर थी। आज यह वाहन कोर्ट परिसर के बाहर रेस ड्राइविंग करते हुए देखा गया, जिससे लोगों की सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया।

बताया जा रहा है कि गाड़ी पहले प्रताप नगर से होते हुए नादौन चौक की ओर गई।

इसके बाद कुछ ही समय में यह वाहन फिर से तेज रफ्तार में कोर्ट परिसर के पास से होकर प्रताप नगर की ओर देखा गया।

फिर कुछ समय बाद यह गाड़ी अनु क्षेत्र की तरफ जाती हुई नजर आई।

सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और प्रताप नगर की ओर एक टीम रवाना की गई। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आखिरकार इस गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गाड़ी को कब्जे में लेने का मुख्य कारण रेस ड्राइविंग और लापरवाही से वाहन चलाना बताया जा रहा है।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!