4.1 ग्राम चिट्टा बरामद: भोटा पुलिस की कार्रवाई में दो युवक गिरफ्तार

हमीरपुर। थाना सदर हमीरपुर के अंतर्गत पुलिस सहायता कक्ष भोटा की टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस टीम ने शिवम शर्मा (27 वर्ष), पुत्र सुनील कुमार, तथा अक्षय कुमार (21 वर्ष), पुत्र सुमन कुमार, निवासी गांव कैहडरु, डाकघर भिड़ा, तहसील व जिला हमीरपुर के कब्जे से 4.1 ग्राम चिट्टा बरामद किया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!