नाबालिग से यौन शोषण: आरोपी गिरफ्तार

महिला पुलिस थाना हमीरपुर की टीम ने POCSO एक्ट के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नाबालिग बच्ची से यौन शोषण के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, अभियोग संख्या 11/2026 में दर्ज मामले के तहत आरोपी रोहित कुमार पुत्र रींकू, निवासी गांव बोट, बंगाणा जिला ऊना को धनेड़ (जिला हमीरपुर) से गिरफ्तार किया गया।

शिकायत के अनुसार, आरोपी ने 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ कई बार यौन शोषण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया।

पुलिस ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

मामले की पुष्टि ए.एस.पी. राजेश उपाध्याय ने की है।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!