हिमाचल प्रदेश की पारंपरिक संस्कृति में शादी-ब्याह के अवसर पर “धाम” का विशेष महत्व होता है, जो केवल भोजन नहीं बल्कि सामाजिक एकता, सम्मान और संस्कारों का प्रतीक माना जाता है। इसी परंपरा को निभाते हुए ग्राम पंचायत जटहेड़ी में एक जरूरतमंद परिवार की बेटी के विवाह के लिए धाम हेतु आवश्यक सामग्री भेंट कर समाज सेवा की मिसाल पेश की गई।
इस अवसर पर नरेश कुमार दर्जी उर्फ दर्जी भाई ने परिवार की गरिमा और आत्मसम्मान का पूरा ध्यान रखते हुए सहयोग प्रदान किया। उन्होंने कहा कि समाज के हर सुख-दुख में एक-दूसरे के साथ खड़ा रहना हम सभी का कर्तव्य है और यही असली मानवता की पहचान है।
उन्होंने आगे कहा कि उनकी सोच में राजनीति सेवा से शुरू होती है और समाज के हर व्यक्ति के साथ खड़ा रहना ही उनकी प्राथमिकता रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे पहले भी लोगों के साथ खड़े थे और आगे भी हर परिस्थिति में साथ निभाते रहेंगे।
इस दौरान उन्होंने अपने बेटे रविंद्र कुमार, जो ग्राम पंचायत जटहेड़ी से प्रधान पद के उम्मीदवार हैं, का जिक्र करते हुए कहा कि वह भी इसी सेवा भाव को आगे बढ़ाते हुए पंचायत की ईमानदारी से सेवा करेंगे।
नरेश कुमार दर्जी ने यह भी कहा कि यदि उन्हें जिला परिषद वार्ड नंबर 5 (जंगल रोपा) से सेवा करने का अवसर मिलता है, तो वे क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों को और बड़े स्तर पर आगे बढ़ाएंगे।
उन्होंने अंत में कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और वे राजनीति नहीं बल्कि रिश्ते निभाने में विश्वास रखते हैं।
