आवाहदेवी में सजा विशाल कुश्ती दंगल, नरेश कुमार दर्जी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

जिला परिषद वार्ड नंबर 5, जंगल रोपा से उम्मीदवार नरेश कुमार दर्जी उर्फ दर्जी भाई ने आवाहदेवी में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल में शिरकत कर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर देश-प्रदेश से पहुंचे पहलवानों ने दमदार प्रदर्शन कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया और पूरे क्षेत्र में उत्साह व जोश का माहौल बना रहा।

दंगल के दौरान नरेश कुमार दर्जी ने खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को मंच देने का कार्य करते हैं। उन्होंने युवाओं से खेलों की ओर बढ़ने का आह्वान करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास बल्कि अनुशासन और सकारात्मक सोच को भी बढ़ावा देते हैं।

खिलाड़ियों के प्रोत्साहन और सम्मान के लिए उन्होंने दंगल कमेटी को अपनी ओर से ₹51,000 की सहयोग राशि भेंट की। इस योगदान के लिए आयोजकों ने उनका आभार जताया।

उन्होंने आगे कहा कि कुश्ती जैसे पारंपरिक खेल हमारी संस्कृति की पहचान हैं, जिन्हें सहेजना और आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है। ऐसे आयोजनों से समाज में भाईचारे और खेल भावना को मजबूती मिलती है।

कार्यक्रम के समापन पर दंगल कमेटी ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का धन्यवाद करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रखने का संकल्प लिया।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!