हिमाचल में बढ़ता क्राइम ऊना में नकाबपोशों ने गंडासा दिखा लूटे 35 हजार, मंडी में दराट दिखाकर महिला से छीनाझपटी

हिमाचल प्रदेश में क्राइम लगातार बढ़ता जा रहा है। जिला ऊना में शराब ठेके पर नकाबपोश युवकों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। वहीं, मंडी में थाना औट के तहत के सनोर घाटी के कनौज गांव में दराट दिखाकर महिला के कान से बालियां छीन लीं। 

जिला मुख्यालय के त्यूड़ी बाजार में स्थित शराब ठेके पर वीरवार रात नकाबपोश युवकों ने लूट की वारदात को अंजाम देकर दहशत फैला दी। चार अज्ञात युवक बाइक और स्कूटी पर सवार होकर पहुंचे और गंडासा दिखाकर सेल्समैन को धमकाते हुए करीब 35 हजार रुपये नकद, शराब की आठ बोतलें और मोबाइल फोन लूटकर भाग गए। वहीं पुलिस ने दो टीमें गठित करके पंजाब के लिए रवाना कर दी हैं। एफएसएल की टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस थाना सदर ऊना में दर्ज एफआईआर के अनुसार शिकायतकर्ता विनोद कुमार (35) निवासी गांव चनौर तहसील डाडासीबा जिला कांगड़ा ने बताया कि वीरवार रात करीब 10:45 बजे वह दुकान के अंदर दैनिक बिक्री का हिसाब कर रहा था।

इसी दौरान चार युवक मुंह पर रुमाल बांधकर ठेके के बाहर रुके और बीयर कैन मांगने लगे। जैसे ही वह फ्रिज की ओर बढ़ा तो दो युवक अंदर घुस आए। इनमें से एक ने गंडासा उसकी गर्दन पर रख दिया और जान से मारने की धमकी दी

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!