पुलिस ने सतत प्रयासों और निगरानी के चलते आरोपी को 25 अप्रैल 2026 को मट्टन सिद्ध बाईपास से दबोच लिया

कानून से बचने की कोशिश कर रहा एक उद्घोषित अपराधी आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आ ही गया। हमीरपुर पुलिस की पीओ सेल ने लगातार निगरानी और सटीक सूचना के आधार पर अजय पुत्र पृथी चंद, निवासी वीपीओ मैर को धर दबोचा।

बताया जा रहा है कि आरोपी को माननीय एसीजेएम न्यायालय ने 5 मार्च 2026 को धारा 138 एनआई एक्ट के मामले में उद्घोषित अपराधी घोषित किया था। इसके बाद से वह पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा था, लेकिन पुलिस की सक्रियता के आगे उसकी चाल ज्यादा देर नहीं चल पाई।

मट्टन सिद्ध बाईपास से गिरफ्तारी

25 अप्रैल को पुलिस टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को मट्टन सिद्ध बाईपास से गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई सतत निगरानी और लगातार प्रयासों का नतीजा बताई जा रही है।

आज कोर्ट में होगी पेशी

गिरफ्तार आरोपी को कल पूर्वाह्न न्यायालय में पेश किया जाएगा, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी होगी।

अभियान जारी

हमीरपुर पुलिस ने साफ किया है कि उद्घोषित अपराधियों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे सभी आरोपियों को कानून के दायरे में लाया जाएगा।

पुलिस ने जनता से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराध पर लगाम कसी जा सके।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!