सुजानपुर टीहरा (संवाददाता): नगर परिषद सुजानपुर टीहरा के चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी है। सूची जारी होते ही क्षेत्र में चुनावी माहौल गरमा गया है और सभी उम्मीदवार अपने-अपने वार्डों में सक्रिय होकर जनसंपर्क अभियान में जुट गए हैं।
भाजपा की ओर से मंडल अध्यक्ष सुजानपुर टीहरा जसवंत सिंह तथा बमसन (टौणीदेवी) मंडल अध्यक्ष बिक्रम राणा ने संयुक्त रूप से यह सूची जारी की।
वार्ड-वार भाजपा प्रत्याशी इस प्रकार हैं:
वार्ड नंबर 01 (अनुसूचित जाति): बलविंदर सिंह (टोनी), सुपुत्र सुमन कुमार
वार्ड नंबर 02 (सामान्य): सरवन कुमार, सुपुत्र नारायण दास
वार्ड नंबर 03 (सामान्य): तिलक राज कश्यप, सुपुत्र ज्ञान चंद
वार्ड नंबर 04 (सामान्य): कमलेश कुमारी, पत्नी ओम प्रकाश
वार्ड नंबर 05 (महिला): कुमारी शिवानी ठाकुर, सुपुत्री प्रकाश सद्याल
वार्ड नंबर 06 (महिला): अनीता मेहरा, पत्नी अशोक मेहरा
वार्ड नंबर 07 (अनुसूचित जाति महिला): मधु, पत्नी राजेश कुमार
वार्ड नंबर 08 (महिला): ज्योति शर्मा, पत्नी रवि नंदन
वार्ड नंबर 09 (महिला): मीनाक्षी महाजन, पत्नी आशीष महाजन
सूची जारी होने के बाद भाजपा ने चुनावी अभियान को तेज कर दिया है। प्रत्याशी घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क साध रहे हैं और सरकार की योजनाओं व विकास कार्यों को आधार बनाकर समर्थन जुटाने में लगे हैं।
स्थानीय स्तर पर इस बार सड़क, पेयजल, सफाई व्यवस्था और बुनियादी सुविधाएं प्रमुख चुनावी मुद्दे बनकर उभर रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि नगर परिषद चुनाव में कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा।