हमीरपुर। विकासखंड टोनी देवी के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र बलोह (2) में आज एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम श्रेष्ठा कुमारी मेमोरियल ट्रस्ट की अध्यक्ष ललित जासवाल (बलोह) के सहयोग से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान ALMSC मीटिंग डे के अंतर्गत बच्चों की माताओं के साथ जागरूकता एवं संवाद सत्र आयोजित किया गया। इस अवसर पर मदर्स डे भी बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
ललित जासवाल ने अपने संबोधन में कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य माताओं को बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और अच्छे संस्कारों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि मां ही बच्चे की पहली शिक्षक होती है और उनके द्वारा डाली गई अच्छी आदतें बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव बनती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि स्वस्थ और खुशहाल बच्चे ही राष्ट्र की सच्ची ताकत और गौरव होते हैं।
कार्यक्रम का सफल संचालन आंगनवाड़ी कार्यकर्ता नीलमा देवी और सहायिका अनीता देवी द्वारा किया गया। इस दौरान माताओं—ममता, उर्मिला, सुमना देवी और शम्मी—ने सक्रिय भागीदारी निभाई। वहीं बच्चों में पारस, राघव, अर्जुन और अंशिका भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित महिलाओं को मातृत्व के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए उनके योगदान की सराहना की गई।
