जिला परिषद चुनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी ने चौंकाने वाला फैसला लेते हुए देर रात तीन प्रत्याशियों के नाम बदल दिए। सुजानपुर, हमीरपुर और बड़सर विधानसभा क्षेत्रों में हुए इस अचानक बदलाव ने पार्टी के अंदरूनी हालात पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि जारी सूची में भोरंज विधानसभा क्षेत्र का नाम अब तक शामिल नहीं किया गया है। भोरंज से पार्टी प्रत्याशी को लेकर सस्पेंस बना हुआ है, जिससे अटकलों का बाजार और गर्म हो गया है।
सूत्रों के अनुसार, टिकट वितरण को लेकर पार्टी के भीतर असंतोष और गुटबाजी की स्थिति बनी हुई थी, जिसके चलते आखिरी समय पर यह बदलाव करना पड़ा। हालांकि, पार्टी इसे “संगठनात्मक रणनीति” करार दे रही है, लेकिन राजनीतिक हलकों में इसे अंदरूनी कलह का संकेत माना जा रहा है।
स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं में भी फैसले को लेकर असमंजस बना हुआ है। कई जगहों पर पुराने प्रत्याशियों के समर्थकों में नाराजगी देखी जा रही है, जिससे चुनावी समीकरण प्रभावित हो सकते हैं।
अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि इन बदलावों और भोरंज में जारी सस्पेंस का बीजेपी के चुनावी प्रदर्शन पर क्या असर पड़ता
है।
