जिला परिषद के चार वार्डों  के लिए   पहले दिन तीन उम्मीदवारों ने भरे नामांकन

जिला परिषद के वार्ड नंबर 7, 8, 30 और 31 के लिए नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन कुल तीन उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। यह जानकारी सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम मंडी सदर रूपिन्द्र कौर ने दी।

 

उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 7 स्योग से कोई नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ। वार्ड नंबर 8 कटौला से शेर सिंह और शुभम शर्मा ने नामांकन भरे, जबकि वार्ड नंबर 30 सदयाणा से कोई नामांकन नहीं हुआ। वार्ड नंबर 31 कोटली से हेम लता ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

 

उन्होंने बताया कि 8 और 11 मई को भी सुबह 11 बजे से सायं 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 12 मई को की जाएगी, जबकि नाम वापसी की प्रक्रिया 14 और 15 मई को पूरी होगी।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!