जिला परिषद सदस्य चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन वालीचौकी में एक नामांकन पत्र दाखिल हुआ। यह जानकारी सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम वालीचौकी विचित्र सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि जिला परिषद वार्ड नंबर 9-थाची से वोधी देवी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
थुनाग में जिला परिषद चुनाव के लिए चार नामांकन दाखिल
थुनाग, 7 मई। उपमंडल थुनाग के अंतर्गत आने वाले जिला परिषद वार्ड 12-रोड़ एवं 13-ब्रयोगी के निर्वाचन के लिए पहले दिन कुल चार नामांकन पत्र प्राप्त हुए।
सहायक रिटर्निंग अधिकारी संजीत शर्मा ने बताया कि वार्ड 13-ब्रयोगी से नरेंद्र कुमार तथा धनदेव ने नामांकन दाखिल किया, जबकि वार्ड 12-रोड़ से धनेश्वर सिंह एवं चंद्रमणी ने अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए।
गोहर में जिला परिषद चुनाव के लिए दो नामांकन दाखिल
गोहर, 7 मई। जिला परिषद सदस्य चुनाव के लिए गोहर में पहले दिन दो उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
इनमें वार्ड नंबर 11-मझेठी से तारा चंद तथा वार्ड नंबर 10-नौण से टिकम राम शामिल हैं।
बल्ह में जिला परिषद चुनाव के लिए सात नामांकन दाखिल
बल्ह (मंडी), 7 मई। बल्ह उपमंडल के अंतर्गत आने वाले जिला परिषद वार्ड नंबर 24-गोड़ा गागल, 25-बैहल तथा 26-लोअर रिवालसर के लिए पहले दिन कुल सात नामांकन पत्र दाखिल हुए।
वार्ड नंबर 24-गोड़ा गागल से अनिल कुमार ने नामांकन दाखिल किया। वार्ड नंबर 25-बैहल से संजय कुमार, दिलीप, कुलदीप सिंह और सीता राम ने अपने नामांकन पत्र भरे, जबकि वार्ड नंबर 26-लोअर रिवालसर से रोशन लाल और दुष्यंत कुमार ने नामांकन दाखिल किए।
धर्मपुर में छह उम्मीदवारों ने भरे नामांकन पत्र
धर्मपुर (मंडी), 7 मई। धर्मपुर उपमंडल के अंतर्गत जिला परिषद चुनाव के लिए विभिन्न वार्डों से पहले दिन छह उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
सरी वार्ड से सपना कुमारी, रीना कुमारी और रीता देवी ने नामांकन दाखिल किए। सोहर वार्ड से अंजना कुमारी और शर्मीला ने अपने पर्चे भरे, जबकि टिहरा वार्ड से अनीता वाला ने नामांकन पत्र दाखिल किया।