शहरी निकाय चुनावों के लिए ईवीएम की प्रथम स्तरीय जांच 8 को

अतिरिक्त उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि शहरी निकाय चुनाव-2026 के दृष्टिगत इलेक्ट्रॉनिक मतदान मशीनों (ईवीएम) की प्रथम स्तरीय जांच 8 मई को प्रातः 10 बजे उपायुक्त कार्यालय परिसर स्थित चौथी मंजिल के बैठक कक्ष में स्थापित स्ट्रांग रूम में की जाएगी।
उन्होंने बताया कि मशीनों की तकनीकी जांच भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के अभियंताओं द्वारा की जाएगी। इस दौरान सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है, ताकि वे जांच प्रक्रिया का अवलोकन कर सकें तथा पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके।
उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से निर्धारित समय पर निर्धारित स्थल पर उपस्थित होने का आग्रह किया है।
powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!