ज़िला परिषद निर्वाचन के लिए नालागढ़ क्षेत्र से कुल 04, बद्दी उपमंडल में 2

निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ नरेंद्र आहलूवालिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन के अंतर्गत नालागढ़ उपमण्डल में ज़िला परिषद चुनाव के लिए दूसरे दिन की नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।

नरेन्द्र आहलूवालिया ने कहा कि नालागढ़ क्षेत्र के अंतर्गत ज़िला परिषद निर्वाचन के लिए खेड़ा, रडियाली, दभोटा, लग, बवासनी तथा बगलेहड़ वार्डों के अंतर्गत कुल 04 प्रत्याशियों द्वारा अपने नामांकन पत्र दाखिल किए गए।

उन्होंने कहा कि अब तक नालागढ़ क्षेत्र के कुल 06 ज़िला परिषद वार्डों के लिए कुल 15 नामांकन प्राप्त हो चुके हैं।

निर्वाचन अधिकारी ने नामांकन दाखिल करने पहुंचे सभी उम्मीदवारों एवं उनके प्रतिनिधियों को निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया, नाम वापसी की अंतिम तिथि तथा निर्वाचन संबंधी आवश्यक औपचारिकताओं के बारे में विस्तार से अवगत करवाया।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!