जंगल रोपा वार्ड से नरेश कुमार दर्जी ने भरा नामांकन, समर्थकों में दिखा उत्साह

हमीरपुर, 08 मई। पूर्व उपाध्यक्ष जिला परिषद हमीरपुर एवं समाजसेवी उर्फ दर्जी भाई ने शुक्रवार को जिला परिषद वार्ड नंबर 5 जंगल रोपा से जिला परिषद सदस्य पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

नामांकन के दौरान उनके समर्थकों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोग उनके समर्थन में मौजूद रहे और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर नरेश कुमार दर्जी ने कहा कि यह केवल चुनावी प्रक्रिया नहीं, बल्कि क्षेत्र की जनता के विश्वास, प्यार और आशीर्वाद का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग और स्नेह ने उन्हें हमेशा जनहित के कार्यों के लिए प्रेरित किया है और आगे भी वह पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ क्षेत्र की सेवा करते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के विकास को नई गति देना, युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध करवाना तथा सड़क, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत बनाना है। साथ ही हर पंचायत और हर परिवार की आवाज़ को सम्मान दिलाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

नरेश कुमार दर्जी ने वार्ड नंबर 5 जंगल रोपा की जनता से सहयोग और आशीर्वाद की अपील करते हुए कहा कि सभी के साथ और विश्वास से विकास, पारदर्शिता और जनसेवा की नई मिसाल स्थापित की जाएगी।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!