भोरंज उपमंडल के तरक्वाड़ी स्थित एस वी एन इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की होनहार छात्रा सिमरन चौहान ने दसवीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सिमरन ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया है।
गांव कोसड निवासी सिमरन चौहान, रणजीत सिंह एवं कुसमा कुमारी की पुत्री हैं। उन्होंने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षा में 700 में से 678 अंक प्राप्त कर प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल की। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, विद्यालय और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।
विद्यालय के शिक्षकों ने सिमरन की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि वह शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर, अनुशासित और मेहनती छात्रा रही हैं। स्कूल प्रशासन ने इसे विद्यालय के लिए गर्व का क्षण बताते हुए सिमरन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सिमरन चौहान ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और निरंतर मेहनत को दिया। उन्होंने कहा कि वह भविष्य में भी पूरी लगन और मेहनत के साथ पढ़ाई जारी रखकर अपने बड़े लक्ष्यों को हासिल करना चाहती हैं।
वहीं, क्षेत्र के लोगों, अभिभावकों और शुभचिंतकों ने सिमरन की इस शानदार उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
