हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित इस वर्ष के 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तल्याहड़ का परिणाम 85.71 प्रतिशत रहा है। स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. मीनाक्षी जोशी ने बताया कि हर्षिता 631 (90 प्रतिशत) अंक लेकर प्रथम स्थान पर रही। सूर्यांश कटोच से 605 (86.4 प्रतिशत) अंक लेकर द्वितीय स्थान तथा पूर्वा सूद ने 569 (81.2%) अंक लेकर तृतीय स्थान हासिल किया है। विद्यालय की इस शानदार उपलब्धि पर प्रधानाचार्या ने समस्त स्टाफ सदस्यों, विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को बधाई दी है।