कुम्मी गोड़ा गागल वार्ड-24 में भारतीय जनता पार्टी के भीतर नाराजगी खुलकर सामने आ गई है। पार्टी से असंतुष्ट तीन भाजपा कार्यकर्ताओं ने चुनाव मैदान में उतरते हुए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है।
जानकारी के अनुसार कुलदीप नेगी, डिम्पल सैनी और वीरेंद्र कुमार ने वार्ड-24 से नामांकन भरकर सियासी मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। स्थानीय स्तर पर इसे पार्टी के भीतर बढ़ते असंतोष और टिकट वितरण को लेकर नाराजगी से जोड़कर देखा जा रहा है।
कुलदीप ने कहा कि वो पार्टी में एक लंबे समय से जुड़े हुए हैं और विभिन्न पदों पर कार्य किया है उन्होंने कहा कि हमने पार्टी के टिकट के लिए आवेदन किया था पर पार्टी ने किसी और विचारधारा के व्यक्ति को टिकट दिया है इस तरह से पैराशूटी व्यक्ति को अगर टिकट मिलता है तो आम कार्यकर्ता को ठेस पहुंचती है उनका मनोबल गिरता है पार्टी इस निर्णय पर तुरंत पुनर्विचार करें और समर्पित कार्यकर्ताओं को उनका अधिकार दिया जाए और संगठन में पारदर्शिता और न्याय सुनिश्चित किया जाए.
कुलदीप नेगी ने कहा कि हम यह संघर्ष अपने लिए नहीं बल्कि उन हर एक कार्यकर्ता के लिए लड़ेंगे जिनका मनोबल और आत्मविश्वास इस फैसले से आहत हुआ है. उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों से बातचीत करके और बुद्धिजीवी वर्ग ने उन्हें कहा कि आप चुनाव लड़ें.
