समाजसेवी जोगिंदर सैनी के प्रयास से मृत नंदी को दफनाया, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस*

बल्ह उपमंडल की ग्राम पंचायत कुम्मी के गांव जोली में खंडहर पड़े मकान में मृत अवस्था में पड़े बेसहारा नंदी को आखिरकार प्रशासनिक सहयोग और समाजसेवी जोगिंदर सैनी के प्रयासों से जेसीबी की सहायता से दफना दिया गया। इससे आसपास रह रहे लोगों, विशेषकर बुजुर्ग परस राम के परिवार को बड़ी राहत मिली है।

 

गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से खंडहर मकान में पड़े मृत नंदी से तेज दुर्गंध फैल रही थी, जिससे स्थानीय ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बदबू के कारण बीमारी फैलने की आशंका भी बनी हुई थी। इस मामले को लेकर स्थानीय बुजुर्ग परस राम ने प्रशासन से मृत पशु को हटाने की मांग उठाई थी।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए समाजसेवी जोगिंदर सैनी ने पहल करते हुए संबंधित विभाग और स्थानीय प्रशासन से संपर्क किया। उनके प्रयासों से जेसीबी मशीन मंगवाई गई और मृत नंदी को सुरक्षित तरीके से दफनाया गया।परस राम और उनके परिवार ने राहत मिलने पर प्रशासन और समाजसेवी जोगिंदर सैनी का आभार जताया है। वहीं ग्रामीणों ने भी समय रहते कार्रवाई होने पर संतोष व्यक्त किया है।https://youtu.be/3Eg1r1yUA40?si=AhPo21irwMaVbp6o

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!