कांग्रेस विधायक सुरेश कुमार कर रहे हैं आचार संहिता का उल्लंघन : भाजपा

भोरंज विधानसभा की समीरपुर पंचायत के संगरोह क्षेत्र में कांग्रेस विधायक सुरेश कुमार द्वारा आचार संहिता उल्लंघन का मामला सामने आया है। इस संबंध में समीरपुर मंडल अध्यक्ष अभयवीर लवली एवं मंडल महामंत्री एडवोकेट संजीव डोगरा द्वारा 18 मई 2026 को एसडीएम भोरंज तथा डीसी हमीरपुर को औपचारिक शिकायत सौंपी जाएगी।

 

भाजपा नेताओं के अनुसार विधायक सुरेश कुमार ने बधाणी वार्ड की कांग्रेस समर्थित जिला परिषद प्रत्याशी अंजना कुमारी के पक्ष में एक जनसभा आयोजित की, जो चुनाव आचार संहिता के नियमों के विपरीत है। आचार साथ ही सुरेश कुमार ने आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए चुनावी घोषणाएं भी कर डालीं। भाजपा का आरोप है कि प्रशासनिक अधिकारियों एवं चुनाव आयोग द्वारा अब तक इस मामले में कोई स्वतः संज्ञान नहीं लिया गया है, जिसके चलते भाजपा को शिकायत दर्ज करवाने का निर्णय लेना पड़ा।

 

समीरपुर मंडल अध्यक्ष अभयवीर लवली ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता बनाए रखना प्रशासन एवं चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि यदि इस मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन द्वारा उचित कार्रवाई नहीं की जाती, तो भारतीय जनता पार्टी इस विषय को लेकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

 

भाजपा नेताओं ने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया की गरिमा बनी रहे।

 

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!