जिला हमीरपुर में जिला परिषद चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुरेश कुमार सोनी ने आज से अपना चुनावी अभियान शुरू कर दिया। उन्होंने हमीरपुर जिला के बॉर्डर क्षेत्र ऊखली से अपने प्रचार अभियान की शुरुआत की।
इस दौरान क्षेत्र में लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और भाजपा कार्यकर्ता उनके समर्थन में मौजूद रहे।
वहीं पूर्व प्रत्याशी रहे सुशील कुमार ठाकुर भी सुरेश कुमार सोनी के समर्थन में मैदान में उतरे। उन्होंने कहा कि यह सीट पहले भी भाजपा की रही है और इस बार भी जनता भाजपा की झोली में ही जीत डालेगी।
सुशील ठाकुर ने विश्वास जताते हुए कहा कि भाजपा का परचम आगे भी इसी तरह लहराता रहेगा और पार्टी विकास के मुद्दे पर जनता का समर्थन हासिल करेगी।
