पूर्व मुख्यमंत्री धूमल का “विजय भव” आशीर्वाद, भाजपा समर्थित उम्मीदवार मगलेश ठाकुर को मिला मजबूत समर्थन

जिला परिषद वार्ड नंबर-4 ऊहल से भाजपा समर्थित एवं समर्पित उम्मीदवार मगलेश ठाकुर ने आज हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री Prem Kumar Dhumal से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने मगलेश ठाकुर को “विजय भव” का आशीर्वाद देते हुए उनके समर्थन में मजबूती से खड़े होने का संदेश दिया।

 

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत हैं और सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी समर्थित उम्मीदवार के पक्ष में कार्य करना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उनका पूरा आशीर्वाद भाजपा समर्थित एवं समर्पित उम्मीदवार मगलेश ठाकुर के साथ है।

 

उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा कि जिला परिषद वार्ड ऊहल के विकास, जनहित और मजबूत नेतृत्व के लिए मगलेश ठाकुर के पक्ष में मतदान करें। धूमल ने कहा कि मगलेश ठाकुर पहले भी दो बार पंचायत प्रधान रह चुकी हैं तथा उन्होंने एक ईमानदार, मेहनती और जनसेवा के लिए समर्पित महिला प्रधान के रूप में कार्य किया है।

 

उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा विकास, सेवा और जनसमर्पण की राजनीति करती आई है तथा पार्टी समर्थित उम्मीदवार जनता की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। साथ ही उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे किसी भी भ्रम में न आएं और पूरी एकजुटता के साथ भाजपा समर्थित उम्मीदवार को विजयी बनाने के लिए कार्य करें।

 

इस अवसर पर मौजूद कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला। पूर्व मुख्यमंत्री धूमल से हुई इस भेंट और मिले आशीर्वाद के बाद जिला परिषद वार्ड ऊहल में यह स्पष्ट संदेश गया है कि भाजपा संगठन पूरी मजबूती के साथ अपने समर्थित एवं समर्पित उम्मीदवार मगलेश ठाकुर के समर्थन में खड़ा है और कार्यकर्ता उन्हें विजयी बनाने के लिए पूरी ताकत से चुनाव मैदान में जुट चुके हैं।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!